साहित्य

  • जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
  • लखीमपुर-खीरी उ०प्र०

Tuesday, June 08, 2021

विश्व महासागर दिवस-श्याम किशोर बेचैन

 8 जून 

है अद्भुत अनमोल स्वच्छता

आसपास    करके   देखो ।

गागर  में  सागर  भरने का

इक प्रयास   करके   देखो ।।

 

सागर अपनी विशालता का

जिक्र भी कभी नहीं करता ।

जलस्तर   घटने  बढ़ने  का

फिक्र भी कभी नहीं करता ।।

 

हे मानव तुम भी कुछ ऐसा

काम  खास  करके  देखो ।

गागर  में सागर  भरने का

इक  प्रयास  करके  देखो ।।

 

शीतलता  चंद्रमा  से ले लो

और ऊर्जा लो प्रभाकर से ।

ऊंचाई  अंबर   से  ले  लो

और   गहराई   सागर   से ।।

 

रत्नाकर होकर भी खुद में

ही  निवास  करके  देखो ।

गागर में  सागर भरने का

इक  प्रयास  करके देखो ।।

 

सागर हो या महासागर हो

कोई  गुमान  नहीं  करता ।

हे  मानव   तुमसे   ज्यादा

कोई अभिमान नही करता ।।

 

ऐसा  ही  बेचैन  चैन , तुम

भी  तलाश  करके  देखो ।

गागर में  सागर  भरने का

इक  प्रयास  करके  देखो ।।

 


पता-लखीमपुर खीरी

मो 7985752201

No comments:

पढ़िये आज की रचना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन विनियमन:2026 Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations-प्रो.नन्द लाल वर्मा (सेवानिवृत्त)

नन्दलाल वर्मा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर) युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 9415461224.        भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 में वर्णि...

सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.