साहित्य

  • जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
  • लखीमपुर-खीरी उ०प्र०

Wednesday, June 02, 2021

ग़ज़ल (नन्दी लाल)

  

 नन्दी लाल

उम्र भर यह वबा का साल तुझे।

 याद आएगा    बहरहाल  तुझे।।

 

मर गया वह गरीब था घर का,

उसके मरने प क्या मलाल तुझे।।

 

 रोज करता नए    दिखावे है,

 उसके अच्छे लगे कमाल तुझे।।

 

 बैठकर काढ़ कसीदे उस पर,

 दे गया वो नया रुमाल तुझे।।

 

 क्यों खड़ा ताक रहा साहब को,

 याद आया कोई सवाल तुझे।।

 

 लोन खाता था रोज रोटी पर,

 आज अच्छी न लगे दाल तुझे।।

 

 राज महलों में क्या नहीं होता,

 झोपड़ी का दिखा बवाल तुझे।।

 

 आँसुओं को सुखा के बैठा है,

 पीटना आ गया है गाल तुझे।।

 

 बेवजह शे'र लिख रहा  ऐसी,

 हो गया क्या है नंदीलाल तुझे।।

 


निवास-गोला गोकर्णनाथ खीरी

No comments:

पढ़िये आज की रचना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन विनियमन:2026 Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations-प्रो.नन्द लाल वर्मा (सेवानिवृत्त)

नन्दलाल वर्मा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर) युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 9415461224.        भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 में वर्णि...

सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.