![]() |
| डॉ नूतन सिन्धु नारनौल, हरियाणा |
साहित्य
- जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
- लखीमपुर-खीरी उ०प्र०
Tuesday, April 05, 2022
धुंधलाहट-नूतन सिंधु
Sunday, May 30, 2021
भीम गीत, तुम्हारे ज्ञान का आलोक
तुम्हारे ज्ञान का आलोक
शब्दों की कारीगरी का अमिट उजास
जो पुस्तकों में छुपा था,
उसे चिन्हित कर
तुम खुद जगमगाए।
उस ज्ञान की लौ का
अपरिमित विस्तार
तुमने फैला दिया
अंधेरों में सिसकने वाले
निरीहों तक।
आँखों में पाकर उजले स्वप्न
ले हाथों में कलम की शक्ति
अपराजेय
जो ललकारती निर्भय होकर,
जो दहाड़ती निशंक होकर।
गूँज इस दहाड़ की
स्मरण करवाती
हर श्वास के साथ
तुम्हारा!
ओ!महामानव!
राह सुझाती हर दिशाहीन को।
तुम्हारी चेतना,
तुम्हारी सजगता,
तुम्हारा आह्वान,
तुम्हारा मानवाधिकारों के लिए
क्रांति का स्फुरण,
आज
परिणति बनकर
जड़ों-जड़ों सा अनवरत
सुदूर फैल रहा विशाल बरगद की तरह।
इस बरगद की छांव में पनपा
हर बीज अपनी-अपनी सफलता की
स्वर्णिम हरीतिमा के साथ
दोहराए.....
अपनी यही परंपरा
किसी अन्य की स्वप्निल हरियाली के
यथार्थ बनने तक।
बाबा तुम्हारे मिशन के हर छोर
तक... दूर - दूर तक........
बहुत
दूर - दूर तक....... ।
![]() |
| डॉ नूतन सिन्धु |
डॉ
नूतन सिन्धु (व्याख्याता)
नारनौल,
हरियाणा
पढ़िये आज की रचना
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन विनियमन:2026 Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations-प्रो.नन्द लाल वर्मा (सेवानिवृत्त)
नन्दलाल वर्मा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर) युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 9415461224. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 में वर्णि...
सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.
-
एक विमर्श- “लापरवाही व अपराधिक घटनाओं का केंद बनता जा रहा है जेल परिसर, ऊंची-ऊंची दीवारों के भीतर पनपते संगठित/संस्थागत "अपराध औ...
-
स्मृतिओं के झरोखे से मेरा बचपन (तबका सुकून आज का क्षोभ) पिछली बार लॉकडाउन में घर गया तो घर की साफ-सफाई करते/करवाते हुए मेरे द्वारा #काष्...
-
नन्दलाल वर्मा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर) युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 9415461224. सवर्ण वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर अभ्यर्थिय...
-
अपने जन्मदिन पर विशेष मेरे जन्म का प्रमाण पापा जी के द्वारा हस्तलिखित आज फेसबुक चुपके-चुपके हमारे जन्मदिन का टैग चला रहा है. अपने चाहन...
-
राजनितिक गलियारे से चुनावी चर्चा अजय बोस ने अपनी किताब "बहन जी" के तीसरे और आखिरी संस्करण में इसके उपशीर्षक " द पॉलिटिकल बॉयो...
-
फेसबुक के वाल पर अबाध गति से दौड़ती उंगलिया यकायक थम सी गयीं, मानो बज्रपात हो गया. साहित्यजगत का एक और तारा जीवन के अंतिम पटल पर जाकर शून्य...
-
देशी संस्कृति एक विमर्श मुकेश कुमार पूर्व उपसम्पादक दैनिक भास्कर आप माने या न माने झुग्गी में दस बाई तेरह के किराए के झोपड़े में रहनेवाली बा...
-
देश की पहली महिला शिक्षक , समाज सेविका , मराठी की पहली कवयित्री और वंचितों की आवाज बुलंद करने वाली क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले का जन्...
-
भोजपुरी गानों में जातीयता के आंड़ में अश्लीलता मने पांडे जी के बेटा हैं तो किसियो को उठा के चुम्मा लीजियेगा. मने डर-भय नाम का कुछऊ मन में ह...

