साहित्य

  • जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
  • लखीमपुर-खीरी उ०प्र०

Saturday, June 12, 2021

मत छीनो बचपन -कवि श्याम किशोर बेचैन

  12 जून, विश्व बालश्रम दिवस पर विशेष  

 


खेल कूद की उम्र है जिनकी उन्हें खेलने खाने दो ।

बच्चो से मत छीनो बचपन उनको हसने गाने दो ।।

 

भूख गरीबी लाचारी मजबूर बहुत कर देती है ।

बच्चों को अपने बचपन से दूर बहुत कर देती है ।।

उनको मत मजदूर बनाओ शिक्षा उनको पाने दो ।

बच्चों से मत छीनो बचपन उनको हसने गाने दो ।।

 

वंचित भी शिक्षा पाने को विद्यालय जा सकता है ।

अपने हुनरसे भारत का परचम लहरा सकता है ।।

झाड़ू पोछा के आगे का उनको ख्वाब सजाने दो ।

बच्चों से मत छीनो बचपन उनको हसने गाने दो ।।

 

तुमसे जितना हो पाए तुम उतना सहयोग करो ।

ऐसे बच्चों पर अपनी मानवता का प्रयोग करो ।

करना ना बेचैन उन्हें इनको भी खुशी मनाने दो ।।

बच्चों से मत छीनो बचपन उनको हसने गाने दो ।।

पता-संकटा देवी बैंड मार्केट लखीमपुर खीरी


No comments:

पढ़िये आज की रचना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: उच्च शिक्षा संस्थानों में समता संवर्धन विनियमन:2026 Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations-प्रो.नन्द लाल वर्मा (सेवानिवृत्त)

नन्दलाल वर्मा (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर) युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर-खीरी 9415461224.        भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 में वर्णि...

सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.