साहित्य

  • जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
  • लखीमपुर-खीरी उ०प्र०
Showing posts with label शिव सिंह सागर. Show all posts
Showing posts with label शिव सिंह सागर. Show all posts

Friday, June 18, 2021

पोस्टमैन हैं प्यारे बादल- शिव सिंह सागर

 बाल-कविता 

पोस्ट मैन हैं प्यारे बादल,

डांक खुशी की लाते हैं!

लाद पीठ पर अपने पानी,

जगह - जगह बरसाते हैं!


आसमान में उड़ते रहते,

काले - काले गोरे- गोरे!

कभी रात में आते हैं,

कभी ये आते बड़े सवेरे! 


कंधे पर थैला लटकाए,

घूम रहे हैं द्वारे - द्वारे!

अम्बर तल में आते हैं जब,

सबको लगते हैं प्यारे!



पता-बन्दीपुर हथगाम फतेहपुर


Tuesday, May 25, 2021

आत्मकथ्य

 

मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी

 

"चाहे वो महत्मा गांधी हो, या ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब हो.. इनके अलावा फिल्मी दुनिया और हिन्दी साहित्य के कुछ कद्दावर शख्सियतें भी रहीं हैं, जो आत्मकथा जैसा कुछ लिखने के बारे में सोचा और लिखा भी, इसलिए मैं भी इस विधा में कुछ लिखने की जुर्रत कर रहा हूँ।"

       -शिव सिंह सागर         

 

प्रस्तावना

    स्वयं के बारे में लिखना,मतलब मेरे लिए हिन्दी साहित्य की सभी विधाओं में यह सबसे दुर्लभ कार्य हैं। गहराई से सोचने पर मालूम हुआ,आत्मकथा,अथवा आत्मकथ्य विधा पर देश के उन लोगों ने काम किया है, जो देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक मिसाल की तरह देखें जाते हैं, चाहे वो महत्मा गांधी हो, या ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब हो.. इनके अलावा फिल्मी दुनिया और हिन्दी साहित्य के कुछ कद्दावर शख्सियतें भी रहीं हैं, जो आत्मकथा जैसा कुछ लिखने के बारे में सोचा और लिखा भी, इसलिए मैं भी इस विधा में कुछ लिखने की जुर्रत कर रहा हूँ। एक अदना सा शब्द शिल्पी होने के नाते अपने गुज़रे हुए वक़्त को शब्दों में बांधने का प्रयास कर रहा हूँ! प्रयास कैसा रहा, ये आप सभी लोगों को बताना है।

 आत्मकथ्य: संदेहों के कपोल /राय बहादुर सिंह - अपनी माटी

जन्म

    मेरे जन्म के संबंध में कहा जाता है, वर्ष 1994 के अप्रैल माह की 18 तारीख को एक साधारण किसान परिवार में, ’कश्यपगोत्र रघुकुल के अन्तर्गत लोधी जाति में शिवनारायण लोधी और श्रीमती देवी के घर में हुआ। माता-पिता ने मेरा नाम शिव सिंह रखा। उन दिनों पिता जी सपनों के शहर मुम्बई के एक कपड़े के कारखाने में फौरमैनपद पर कार्यरत थे। पहली संतान के रूप में बालक का जन्म होना खुशी की बात थी। माँ बताती हैं, बाबा जी का स्वर्गवास मेरे जन्म से पहले ही हो गया था, सो दुर्भाग्य ये रहा कि बाबा ( दादा )की गोद में खेलने का सुख नहीं मिला । दाई ( दादी ) से मुझे खूब ढेर सारा प्यार मिला। इसका और भी कारण था, बताते हैं, मेरे माता-पिता के विवाह के 18 साल के एक लंबे अन्तराल के बाद मेरा जन्म हुआ। माता-पिता की हज़ारों मन्नतों और दुआओं से, मेरे जन्म से परिवार में खुशियों की लहर आई।

 

बचपन

    जन्म से चौदह साल तक का समय, हर एक बालक के लिए स्वर्णिम काल होता है। इन दिनों की कीमत कोई वाइट हाऊसदेकर भी नहीं चुका सकता! हाँ मगर ऐसा नहीं  कह रहा कि खूब मौज मस्ती की हो, स्वाभावनुगत मैं बचपन से ही शान्त था। बचपन की शरारतें, ठिठोली, मज़ाक, शायद मेरे उन दिनों से ही नहीं, मेरी ज़िन्दगी से ही दूर थी। मेरे बाद एक भाई और एक बहन का हमारे घर में आगमन हुआ। मेरी माँ एक अति संवेदनशील और भावुक और शांत गृहणी हैं। पिता जी हमारी शिक्षा को लेकर शुरू से ही बहुत सजग थे। बस इसी लिए उन्होंने मुम्बई को छोड़कर घर आ गए, और गांव में आकर खेती बाड़ी में लग गए। फिर खेत ही हमारे गुजर-बसर का एक मात्र साधन था। घर पर रहकर पिता जी पूरी निगरानी के साथ हमारी शिक्षा पर जोर देते थे। ये वही दौर था, जब चार जूतेवाला किस्सा मेरे साथ  हुआ । पिता जी से पिटाई के कई और किस्से इसी दौर के थे‌।

 

शिक्षा

    मैं हमेशा से ही औसत दर्जे का छात्र था। इस लिए सामान्य शिक्षा अर्जित कर सका, ठाकुर दीन सिंह इंटर कॉलेज से हाई स्कूल, चौधरी रधुनाथ सहाय इंटर कॉलेज हथगाम से इण्टरमीडिएट, और सदानंद महाविद्यालय छिवलहा हथगाम से स्नातक की पढ़ाई की इसके अतिरिक्त कम्प्यूटर शिक्षा में दक्षता हासिल की।

 

साहित्य और सिनेमा

    हाई स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद छुट्टियों के दिन चल रहे थे।यही वो वक़्त था जब मैंने अपने जीवन की पहली कविता लिखी। कुछ-कुछ याद है उस कविता का शीर्षक थाएहसान फिर कविताएँ लिखने का सिलसिला तब से शुरू हुआ था, जो अभी भी चल रहा है। हिन्दी साहित्य की कुछ-कुछ समझ अब आनी शुरू हुई है। लेखन को लेकर विधाएँ समझने में बहुत समय लगा। लेकिन आभार है ईश्वर का सही वक़्त पर मुझे शिवशरण बंधु और डा० वारिस अंसारी जैसे गुणी साहित्यिक गुरु मिल गए तो कुछ आसानी हुई। फिर कविताओं को लेकर चाहे, गीत हो, ग़ज़ल या नई कविताएँ, इनके साथ-साथ बाल कविताओं पर भी मेरी कलम चली, इसी बीच माँ सरस्वती की कृपा से एक कविता लिखी 'मोची हो गए मेरे पापाजिसकी खूब चर्चा भी हुई। इधर पत्र-पत्रिकाओं में लेखन व प्रकाशन सुचारू रूप से चल रहा था। साथ ही इधर मंचों पर मैं अपनी कविताएँ सुना रहा था, तभी एक कार्यक्रम के दौरान एक सज्जन ने एक एल्बम के लिए गीत लिखने के लिए प्रस्तावित किया, तो मैंने उनके लिए दो गीत लिख दिए, गाने ज्यादा चले तो नहीं, पर लोगों ने मेरे लेखन की प्रसंशा की, जिससे मुझे बहुत हौसला मिला। एक साल बाद एक लघु फिल्म में अभिनय करते हुए पता यह चला इन फिल्मों के पीछे एक निर्देशक नाम की कोई एक चीज़ होती है। उसकी कुशलता को जानने व समझने के लिए गूगल, यूट्यूब से जानकारियां एकत्र की और फिर लग गया अपने फिल्म बनाने के अभियान पर, आज मैं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुका हूँ!

             इसके अतिरिक्त हिन्दी, भोजपुरी के पांच गीत लिख चुका हूँ, जो यूट्यूब पर चल रहें हैं। इन सब कामों के लिए अब तक कई सम्मान भी मिल चुके हैं। इन दिनों मैं कहानी लेखन में व्यस्त हूँ!

 आत्मकथा : वतन से दूरी ही मेरी साहित्य साधना की मूल प्रेरणा है!

अभिरूचियां

    पढ़ाई लिखाई का जब तक मतलब समझ आया तब बहुत देर हो चुकी थी। मुझे पढ़ाई छोड़े नौ बरस हो गए। अब साहित्य की किताबें,पत्र, पत्रिकाएँ, पढ़ने में बड़ा मन लगता है। सिनेमा देखना, किक्रेट देखना, सुनना आदि पसंद है! मुशी प्रेमचंद, फणीश्वरनाथ रेणु, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, नागार्जुन, अदम गोंडवी, दुष्यंत कुमार, मेरे पंसदीदा साहित्यकार हैं। और देश दुनिया का इतिहास जानने में मुझे  खासी रूचि है!

 

विवाह

    फरवरी 2018 में मेरा विवाह प्रियंका लोधी के साथ हुआ! उनसे मुझे एक पुत्र की प्राप्ति हुई। जिसका नाम सिद्धार्थ लोधी है। भविष्य की योजना में बेटे को अच्छी शिक्षा, माँ बाप की सेवा, और सम्मान जनक जीवन के अतिरिक्त और किसी चीज़ की इच्छा नहीं है!



शिव सिंह सागर’ 

                       बन्दीपुर हथगाम फतेहपुर

                       मो. 9721141392


Monday, May 24, 2021

संविधान के नायक

 

गीत

 

फर्क न हो जहां ऊंच नीच    का आओ ऐसा गान करें l

संविधान  के  नायक  का   मिलकर  हम सम्मान करें l

डा. बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी | Biography, Profile of Dr. Bhimrao Ambedkar  in Hindi - Hindi Oneindia

खोकर जिसने नींदें  अपनी   सबको यार जगाया था l                        

लड़कर  जिसने   पाखंडों से  परिवर्तन  ले आया था l

संघर्षों  के  दिव्य  पुरुष  को  भूलें    हम ध्यान करें,

संविधान  के नायक का   मिलकर हम   सम्मान करें l

 

कदम-कदम पर नई  चुनौती   रोज़ मुसीबत  झेले थे l

भारत मां के लाल थे बाबा साब खाए यहां पर खेले थेl

वक़्त गवाही देता है  कि   हम उन पर  अभिमान करें,

संविधान   के नायक  का  मिलकर  हम  सम्मान करें l

 The Shudra on Twitter: "'मुझे मूर्तियों में नहीं, किताबों में ढूँढों' बाबा  साहब के विचारों के महत्व पर @lokeshukey0501 का कार्टून… "

महापुरुष  बन आए भारत जग में अपना नाम किया l

कोई नहीं कर  पाया था जो, आपने ऐसा काम किया l

अभिवादन इस  महापुरुष का हम सारे गुणगान  करें,

संविधान  के  नायक  का  मिलकर  हम  सम्मान करें l

 


                  शिव सिंह सागर

                       बन्दीपुर हथगाम फतेहपुर

शिव सिंह सागर की चार बाल-कवितायेँ

 

           चन्दर की गुलेल 

 गुलेल के निशाने पर राष्ट्रीय पक्षी

चन्दर   ने   बनाई एक  गुलेल l

तोड़    रहा   था   उससे  बेल l

कंकड़   धरकर    उसने  मारा,

हुआ   निशाना   उसका  फेल l

 

एक    नहीं   दो - चार  प्रयास l

छोड़ी  न तब भी  उसने आस l

फिर से   उसने  साधा निशाना,

बेल तोड़ कर   फिर वो  माना l

 

हम भी जो फिर जिद में आएं l

बड़े - बड़े    लक्ष्यों   को  पाएं l

सीख   हमें   दे  गया  ये  खेल,

भा गई  हमको   प्यारी  गुलेल l

 

काश ! मैं पंछी बन जाता 

What is Panch Pakshi Shastra or Pakshi Shastra, Know about them | क्या है  पंच पक्षी शास्त्र या पाक्षी शास्त्र आइए जानते हैं - दैनिक भास्कर हिंदी 

काश !  मैं   पंछी  बन  जाता l

सब   तारों  से  हाथ मिलाता l

 

हवा में उड़-उड़ खेला करता l

किसी  बात से  फिर न डरता,

चाहे  जहाँ  मैं  आता- जाता l

सुबह     सवेरे  शोर   मचाता,

जो मन करता वो फल खाता l

काश ! मैं   पंछी   बन  जाता l

 

अपने  घर  से   नानी   के घर l

उड़ता  रहता    फर  फर फर,

परियों   के   संग  यारी  होती l

कितनी   मौज   हमारी  होती,

सरहद   कोई   रोक    पाता l

काश !  मैं   पंछी   बन  जाता l

 

आया मौसम गर्मी का 

 Election Beshakh Maah 2019 Chaitr Garmi Summer Candidate Prachaar -  Election 2019: ...तो बैशाख की गर्मी से भी दो दो हाथ करने पड़ेंगे  प्रत्याशियों को ! | Patrika News

फर-फर -फर-फर   हवा  चली,

आया     मौसम    गर्मी   का l

शुरू हुआ फिर   दौर ये देखो,

सूरज       की    बेशर्मी   का l

 

झुलस गए  सब बाग - बगीचे,

झुलस  गई   बच्चों की काया l

आठ बजे हैं घड़ी में अब तक,

सूरज  देखों    सर पर  आया l

 

चैन  कहीं   भी   नहीं   हमको,

कूलर  से  आकर  चिपक गए l

बच्चे    हम      तो    बच्चे हैं,

बड़े   भी  घर  में   दुबक  गए l

 

 

        गोलू की  नाव  

EK SHIKAYAT UNSE: कागज की नाव 

गोलू  ने   इक    नाव   बनाया l

पानी    पर      उसको  तैराया l

कहीं से आया  हवा का झोंका l

आकर उसकी  नाव को रोका l

देख    उसे      गोलू    मुर्झाया l

गोलू  ने   इक    नाव   बनाया l

 

तभी   कहीं  से काजल  आई l

उसने   आकर  युक्ति  सुझाई l

भैया     मेरे    मत   घबराओ l

चलो  नाव एक  और बनाओ l

सुन    ऐसा      गोलू   हर्षाया l

गोलू  ने   इक    नाव  बनाया l

 

 

शिव सिंह सागर

                                शिव सिंह सागर

                          बन्दीपुर हथगाम फतेहपुर

पढ़िये आज की रचना

चर्चा में झूठी-सुरेश सौरभ

(फिल्म समीक्षा)      एक मां के लिए उसका बेटा चाहे जैसा हो वह राजा बेटा ही होता है, बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें हम अपने विचार...

सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.