साहित्य

  • जन की बात न दबेगी, न छिपेगी, अब छपेगी, लोकतंत्र के सच्चे सिपाही बनिए अपने लिए नहीं, अपने आने वाले कल के लिए, आपका अपना भविष्य जहाँ गर्व से कह सके आप थे तो हम हैं।
  • लखीमपुर-खीरी उ०प्र०

Wednesday, May 04, 2022

अगले पेज की खबर-रमाकान्त चौधरी

(लघुकथा) 
           रमाकान्त चौधरी           
ग्राम -झाऊपुर, लन्दनपुर ग्रंट, 
जनपद लखीमपुर खीरी उप्र।
सम्पर्क -  9415881883 

क्या जमाना आ गया है ? लगता है इंसान का जमीर मर गया है अब छोटी छोटी बच्चियाँ भी सुरक्षित नही  हैं आखिर इनकी सुरक्षा करने के लिए क्या दूसरे गृह  से लोग आएंगे अखबार पढ़ते हुए रामधन बड़बड़ाने लगे। 
रामधन को बड़बड़ाते देख महेंद्र बाबू ने पूछा -क्या हुआ भाई क्यों बड़बड़ा रहे हो? 
रामधन ने अखबार की ओर इशारा करते हुए कहा इस खबर को देखो 'एक अधेड़ ने 6 माह की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, इसी के साथ रामधन बोले ऐसे मामले में कानून व्यवस्था और अधिक सख्त हो तभी महिलायें व बच्चियाँ सुरक्षित रह सकती हैं।
अगले पेज की खबर नहीं देखे हो। महेंद्र बाबू ने प्रश्नभरी नजरों से देखते हुए रामधन से पूछा। 
अगले पेज पर क्या कोई विशेष खबर है? रामधन उत्सुक निगाहों से देखते हुए बोले। जवाब में महेंद्र बाबू ने कहा अगले पेज पर खबर लगी है ' दुष्कर्म पीड़िता का रिपोर्ट लिखाने के बहाने कई लोगों ने किया यौन शोषण।, 
अब शासन प्रशासन को लेकर रामधन के पास कोई सवाल न था रामधन की आंखें सिर्फ महेंद्र बाबू को ही देख रही थीं। 
 ...

No comments:

पढ़िये आज की रचना

चर्चा में झूठी-सुरेश सौरभ

(फिल्म समीक्षा)      एक मां के लिए उसका बेटा चाहे जैसा हो वह राजा बेटा ही होता है, बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें हम अपने विचार...

सबसे ज्यादा जो पढ़े गये, आप भी पढ़ें.